एशियाई खेल (हॉकी ) : पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता स्वर्ण

hockeypti-mइंचियोन (दक्षिण कोरिया), 2 अक्टूबर- भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर 17वें एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत ने इसके साथ ही रियो ओलम्पिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने पाकिस्तान पर पेनाल्टी शूटआउट के आधार पर जीत हासिल की। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। भारत ने तीसरी बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता है।

शियोनाक हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मैच का पहला गोल पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान सीनियर ने तीसरे मिनट में किया। यह एक उम्दा फील्ड गोल था।

इसके बाद बराबरी का गोल करने के लिए भारत को अगले 24 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। उसके लिए बराबरी का गोल कोथाजीत सिंह ने 27वे मिनट में किया।

इससे पहले, मेजबान कोरिया ने मलेशिया को 3-2 से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493