गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन गुरुवार को भारतीय साइकिलिंग टीम 4000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाई।
गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 5 अप्रैल (आईएएनएस)। यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पहले दिन गुरुवार को भारतीय साइकिलिंग टीम 4000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना पाई।
सात टीमों के क्वालीफाइंग राउंड में देबोरा हेराल्ड, अलीना राज, मनोरमा देवी और अमृता रेघुनाथ की भारतीय टीम सबसे निचले स्थान पर रही और पदक की दौड़ से बाहर हो गई।
क्वालीफाई राउंड में शीर्ष-2 टीमें स्वर्ण के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें कांस्य पदक के लिए लड़ेंगी।
भारत ने इस स्पर्धा में पांच मिनट पांच सेकेंड का समय निकाला। पहले स्थान पर आस्ट्रेलियाई टीम रही जिसने चार मिनट 17 सेकेंड का समय निकाला। दूसरा स्थान न्यूजीलैंड की टीम को मिला जिसने 4:22.331 सेकेंड का समय निकाला। सोने की दौड़ आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच में होगी।
कनाडा की टीम 4:22:484 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरे स्थान पर रही। चौथा स्थान इंग्लैंड के नाम रहा जिसने चार मिनट 24 सेकेंड का समय निकाला। यह दोनों टीमें अब कांस्य पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। ॉ
dharmpath.com dharmpath