अपने दृश्यों के लिए डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं किया : सुहानी

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री सुहानी धनकी ने बताया कि भले ही उन्हें स्टंट्स करने का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन धारावाहिक ‘पोरस’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं किया।

सुहानी ने कहा, “लाछी (उनका किरदार) शो में अन्य कलाकारों या पुरुष समकक्षों के समान ही मजबूत है। यह शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से रूप से मजबूत किरदार है। मैंने इसके लिए व्यापक प्रशिक्षण लिया। मैंने दृश्यों की शूटिंग के लिए डुप्लीकेट का इस्तेमाल नहीं किया।”

उन्होंने कहा, “मैंने घंटों घुड़सवारी, तलवारबाजी, व्यायाम, अंडरवॉटर स्विमिंग और काफी अन्य कौशलों का अभ्यास किया।”

उनका किरदार रोमांटिक भी है।

उन्होंने कहा, “मैं पोरस की प्रेमिका के किरदार में हूं और शो में आने वाले रोमांटिक सीक्वेंस देखना दिलचस्प रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493