चैम्पियंस लीग : बार्सिलोना ने रोमा पर आसान जीत दर्ज की

बार्सिलोना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ने चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल के पहले दौर के मुकाबले में इटली की क्लब रोमा पर 4-1 की आसान जीत दर्ज की।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, मैच में रोमा के दो खिलाड़ियों ने आत्मघाती गोल किए।

बार्सिलोना शरुआत से मैच पर नियंत्रण नहीं बना पाई और रोमा की डिफेंस ने मेजबान टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ियो को लगातार परेशानी में डाले रखा।

हालांकि, रोमा के डेनियल डी रोस्सी ने 38वें मिनट में आत्मघाती गोल करके मेजबान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ के 55वें मिनट में कोस्टास मानोलास दूसरा आत्मघाती गोल करके बार्सिलोना की बढ़त को दोगुना कर दिया।

तोहफे में मिले दो गोल के बाद जेरार्ड पीके ने 59वें और लुईस सुआरेज ने 87वें मिनट में गोल दागे।

रोमा के लिए एकमात्र गोल स्ट्राइकर एडिन जेको ने 80वें मिनट में किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493