स्टार इंडिया ने 6138 करोड़ रुपये में खरीदा भारतीय क्रिकेट का प्रसारण अधिकार

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टार इंडिया ने 6138 करोड़ रूपय खर्च करते हुए अगले पांच साल (2018 से 2023) तक के लिए भारतीय क्रिकेट का टेलीविजन और डिजिटल प्रसारण का अधिकार खरीद लिया है।

इसके साथ ही स्टार इंडिया के पास अब आईपीएल के अलावा भारतीय क्रिकेट का प्रसारण अधिकार भी हो गया है। स्टार इंडिया ने गत वर्ष सितंबर में 16347.5 करोड़ रूपये में साल 2018 से 2022 तक के लिए आईपीएल के प्रसारण अधिकार खरीदे थे।

स्टार इंडिया के पास आईपीएल और भारतीय क्रिकेट के प्रसारण अधिकार के अलावा 2023 तक के लिए आईसीसी टूर्नामेंटों के भी प्रसारण अधिकार हैं, जो उसने 2015 में 1.9 अरब डॉलर में खरीदा था।

स्टार इंडिया ने पिछली बार 2012 में 3851 करोड़ रूपये में भारतीय मैचों का अधिकार खरीदा था। उसकी तुलना में उसने इस बार 59 प्रतिशत अधिक राशि खर्च की है।

अब स्टार इंडिया को भारत के प्रत्येक मैच के लिए 60 करोड रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं जबकि आईपीएल में प्रत्येक मैच के लिए 54.5 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493