राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : नमन तंवर क्वार्टर फाइनल में (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष मुक्केबाज नमन तंवर ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को 91 किलोग्राम भारवर्ग के अंतिम आठ में जगह बना ली है।

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष मुक्केबाज नमन तंवर ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को 91 किलोग्राम भारवर्ग के अंतिम आठ में जगह बना ली है।

नमन ने ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए अंतिम-16 के मुकाबले में तनजानिया के हारून महांदो को मात दी।

नमन ने हारून को एक तरफा मुकाबले में 5-0 से हराते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। अगले दौर में उनका मुकाबला समोआ के फ्रेंक मासोए से होगा।

नमन को यह मुकाबला जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उन्हें संयम के साथ अपने विपक्षी की गलती का इंतजार किया और उस पर पलटवार करने का मौका नहीं गंवाया।

तनजानियाई मुक्केबाज हड़बड़ी में नमन को मौके पर मौके देते चले गए जिसका फायदा नमन ने बखूबी उठाया।

वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता नमन ने अपने गार्ड को नीचे रखा और अपने रिफलेक्स से हारून के मुक्कों का बचाव किया।

नमन ने पहले राउंड से अपने विपक्षी पर दबाव बनाया और पहले ही राउंड में रेफरी को 30 सेकेंड का काउंट करना पड़ा। यहां से उन्होंने अपने दबदबे को बनाए रखा और अपने पंचों तथा शानदार फुटवर्क से हारून को दबाव में रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493