राष्ट्रमंडल खेल (भारोत्तोलन) : दीपक ने भारत को दिलाया कांस्य

गोल्ड कोस्ट, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के दीपक लाठेर ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरुषों की भारोत्तोलान स्पर्धा के 69 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया।

गोल्ड कोस्ट, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के दीपक लाठेर ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को पुरुषों की भारोत्तोलान स्पर्धा के 69 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को कांस्य पदक दिलाया।

भारत का यह इन खेलों में पहला कांस्य पदक है। इससे पहले भारत ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया और यह सभी पदक भारोत्तोलान में आए हैं।

दीपक ने स्नैच में 136 किलोग्राम सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। वहीं क्लीन एंड जर्क में 159 किलोग्राम सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। उन्होंने कुल स्कोर 295 के साथ कांसे पर कब्जा जमाया।

इस स्पर्धा का स्वर्ण वेल्स के गारेथ इवांस के नाम रहा जिन्होंने कुल 299 का स्कोर किया। रजत पर श्रीलंका के इंडिका दिसानायके ने कब्जा जमाया। उन्होंने 297 का स्कोर किया।

इससे पहले, दूसरे दिन भी भारत की महिला भारोत्तोलाक खिलाड़ी संचिता चानू ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493