इस्लामाबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने ‘दोस्त’ सलमान खान को पांच साल की सजा मिलने से दुखी हैं। उनके अनुसार सलमान को मिली सजा बेहद सख्त है।
शोएब ने ट्वीट करते हुए कहा, “मेरे दोस्त सलमान को पांच साल की सजा मिलने पर बहुत दुखी हूं, लेकिन कानून ने अपना काम किया है और हमें भारत के माननीय न्यायालय के निर्णय का सम्मान करना है।”
‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ ने कहा, “लेकिन, मुझे अभी भी लग रहा है कि उन्हें मिली सजा ज्यादा सख्त है और मेरी संवेदनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही बाहर होंगे।”
सलमान को दुर्लभ काले हिरण के शिकार के मामले में जोधपुर की एक अदालत ने गुरुवार को पांच साल कारावास की सजा सुनाई है।
dharmpath.com dharmpath