गायक इंदीप बख्शी के गीत में पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। गीतकार इंदीप बख्शी के नए गीत ‘डेट टू रिमेंबर’ पूर्व ‘बिग बॉस’ प्रतियोगी मनु पंजाबी और नितिभा कौल पर फिल्माया गया है।

यह गीत गुरुवार को जारी हुआ। यह एमटीवी ‘ए डेट टू रिमेंबर’ के लिए प्रोमो ट्रैक भी है।

इंदीप ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक रियलिटी शो के लिए गीत गाऊंगा। गीत का शीर्षक रियलिटी शो के नाम जैसा ही है।”

उन्होंने कहा, “मनु पंजाबी और नितिभा कौल के साथ मेरा शानदार अनुभव रहा है। चूंकि यह उनका पहला वीडियो थी, इसलिए शूट में थोड़ा अधिक समय लगा। रीटेक्स सामान्य से अधिक थे। लेकिन अंत में, उनके साथ काम करना मजेदार था। मैं कहना चाहूंगा कि मुझे नया परिवार मिला।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493