मेक्सिको, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीटो ने कहा है कि वह अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के साथ अमेरिकी-मेक्सिको सीमा पर नेशनल गार्ड की तैनाती पर बातचीत करने को तैयार हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप ने बुधवार को एक घोषणा पर हस्ताक्षर किए, जिसने 3,200 किलोमीटर लंबी सीमा पर गश्त के लिए नेशनल गार्ड की तत्काल तैनाती की अनुमति दे दी है। नीटो की प्रतिक्रिया इसी के बाद आई है।
अमेरिका ने कहा है कि नेशनल गार्ड केवल एक सहायक की भूमिका निभाएगा, लेकिन मेक्सिको सरकार इस कदम को सीमा के एक सैन्यीकरण के रूप में देख रही है।
मेक्सिको बातचीत के लिए तैयार है, पेना नीटो ने एक टेलीविजन पर कहा, “हमें बातचीत करने में कोई डर नहीं है, लेकिन हम डर से कभी भी बातचीत नहीं करेंगे।”
संगठित अपराध से लड़ने के पिछले संयुक्त प्रयासों का हवाला देते हुए नीटो ने कहा, “मेक्सिको सरकार ने आपसी सम्मान के आधार पर एक संस्थागत संबंध बनाने के लिए काम किया है, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद है।”
dharmpath.com dharmpath