‘एम’ को शुभ क्यों मानते हैं अर्जुन?

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन सिंह शेखावत अंग्रेजी वर्णमाला के ‘एम’ अक्षर को शुभ मानते हैं, जिसके चलते वह अलग-अलग धारावाहिकों में मनु या मनोहर नाम के व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं।

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन सिंह शेखावत अंग्रेजी वर्णमाला के ‘एम’ अक्षर को शुभ मानते हैं, जिसके चलते वह अलग-अलग धारावाहिकों में मनु या मनोहर नाम के व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं।

अर्जुन ने कहा, “मैं दो धारावाहिकों (‘हाफ मैरिज’ और ‘चंद्रशेखर’) में काम कर रहा हूं और दोनों शोज में मेरे किरदार का नाम (मनु और मनोहर) एम से शुरू होता है, क्योंकि यह अक्षर मेरे लिए शुभ है।”

मनोहर की भूमिका के लिए वह काफी कुछ सीख रहे हैं।

उन्होंने कहा, “धारावाहिक ‘चंद्रशेखर’ में मनोहर चंद्रशेखर के गुरु हैं। वह बहुत जानकार और बहादुर हैं। ऐसी भूमिका निभाना मेरे लिए सीखने का अहसास है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493