धार्मिक धारावाहिक ‘जयंति शुक्राचार्य की’ 15 अप्रैल से

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अध्यात्मिकता के प्रचार-प्रसार के लिए कात्यायनी चैनल दो धार्मिक ‘धारावाहिक जयंति शुक्राचार्य की’ और ‘जगदम्बा : कहानी शक्तिपीठों की’ लेकर आ रहा है। ये धारावाहिक 15 अप्रैल से शुरू होंगे।

चैनल के सीईओ रोहित रोहन ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि ये धारावाहिक लोगों में अध्यात्मिकता के प्रति नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

रोहित रोहन ने बताया कि आज की जीवनशैली में हमारे नवयुवकों में अध्यात्मिकता के प्रति क्रेज कम होता जा रहा है, इसी को देखते हुए हमने हर धर्म को एक समान मानते हुए हर धर्म के प्रति इस तरह के विषय को चुना है।

उन्होंने बताया कि ‘जयंति शुक्राचार्य की’ की कहानी देवराज इंद्र और दैत्यगुरु शुक्राचार्य के प्रतिशोध की है। और ये प्रतिशोध, प्रेम और युद्घ को एक ही धागे में पिरोते हुए कई दिलचस्प कहानियों को जन्म देता है, और ये कहानियां लोगों को बांधे रखने में मददगार होंगी।

उन्होंने बताया कि ‘जगदम्बा : कहानी शक्तिपीठों की’ में माता की 51 शक्तिपीठों की अद्भुत कहानियां हैं जो दर्शकों को मां भगवती के तमाम रूपों से अवगत कराएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493