मीराबाई और संजीता को 15-15 लाख रुपये देगी मणिपुर सरकार

इम्फाल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू और संजीता चानू को शुक्रवार को 15-15 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

बीरेन ने कहा कि मणिपुर की दोनों लड़कियों पर भारत और मणिपुर के लोगों को गर्व है।

मीराबाई चानू ने गुरुवार को महिलाओं की 48 किलोग्राम वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

मीराबाई ने स्नैच में 86 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 110 किलोग्राम का भार उठाते हुए कुल 196 किलोग्राम भार उठाया।

संजीता ने शुक्रवार को महिलाओं की 53 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

मणिपुरी की स्टार खिलाड़ी ने कुल 192 किलोग्राम का भार उठाया जिसमें उन्होंने स्नैच में 84 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 108 किलोग्राम भार उठाया। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन का एक रिकॉर्ड है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493