राष्ट्रमंडल खेल (भारोत्तोलन) : सतीश ने दिलाया भारत को एक और स्वर्ण

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी सतीश कुमार शिवालिंगम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी सतीश कुमार शिवालिंगम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।

सतीश ने भारोत्तोलन के पुरुषों के 77 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को सोने का तमगा दिलाया।

सतीश ने स्नैच में 144 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 173 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। कुल मिलाकर उनका स्कोर 317 रहा। उन्हें क्लीन एंड जर्क में तीसरे प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी।

स्पर्धा का रजत इंग्लैंड के जैक ओलिवर के नाम रहा जिन्होंने 312 का कुल स्कोर किया। आस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस इटुउंडी ने 305 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

भारत का यह इन खेलों में तीसरा स्वर्ण है और कुल पांचवां पदक है। यह सभी पदक भारोत्तोलन में ही आए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493