राष्ट्रमंडल खेल (भारोत्तोलन) : सतीश ने दिलाया भारत को एक और स्वर्ण (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी सतीश कुमार शिवालिंगम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के भारोत्तोलक खिलाड़ी सतीश कुमार शिवालिंगम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया।

सतीश ने भारोत्तोलन की पुरुषों के 77 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भारत को सोने का तमगा दिलाया।

सतीश ने स्नैच में 144 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 173 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। कुल मिलाकर उनका स्कोर 317 रहा। उन्हें क्लीन एंड जर्क में तीसरे प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी।

स्पर्धा का रजत इंग्लैंड के जैक ओलिवर के नाम रहा जिन्होंने 312 का कुल स्कोर किया। आस्ट्रेलिया के फ्रेंकोइस इटुउंडी ने 305 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

भारत का यह इन खेलों में तीसरा स्वर्ण है और कुल पांचवां पदक है। यह सभी पदक भारोत्तोलन में ही आए हैं।

यह सतीश का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने पिछली बार ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भी सोने पर कब्जा जमाया था।

सतीश ने स्नैच के पहले प्रयास में 136 किलोग्राम का भार ही उठा सके। दूसरे प्रयास में उन्होंने बेहतर किया और 140 किलोग्राम का भार उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने और बेहतर किया और 144 किलोग्राम का भार उठाया।

हालांकि इंग्लैंड के ओलिवर स्नैच में 145 किलोग्राम का सर्वश्रेष्ठ भार उठा कर पहले स्थान पर रहे, लेकिन वो अपने अंतिम प्रयास में 148 के मार्क के चूक गए।

क्लीन एंड जर्क में सतीश ने पूरी तरह से अपना दबदबा दिखाया। उन्होंने पहले प्रयास में 169 किलोग्राम का भार उठाया। जैक ने फ्रेंकोइस सिर्फ एक ही सफल प्रयास कर सके। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे प्रयास में 173 किलोग्राम का भार उठाया।

इसके बाद उन्हें तीसरे प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी और जैक और फ्रेकोइस क्रमश: 167 और 162 किलोग्राम का भार ही उठा सके।

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493