गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के तीन साइकिल चालक सनुराज सनंदाराज, रंजीत सिंह और साहिल कुमार यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष स्प्रिंट स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से महरूम रह गए।

एना मेइरेस वेलड्रोम में खेली गई इस स्पर्धा के क्वालीफाइंग राउंड में इन तीनों को क्रमश: 20वां, 21वां और 22वां स्थान मिला।
सनुराज ने 10.381 सेकेंड का समय निकाला। रंजीत ने 10.486 सेकेंड का समय निकाला जबकि साहिल ने 10.584 सेकेंड का समय निकाला।
शीर्ष-16 चालक फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सफल रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath