व्यापार युद्ध के असर से गिरा अमेरिकी शेयर बाजार

न्यूयॉर्क, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के बाजार पर पड़े असर के चलते अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 572.46 अंकों यानी 2.34 फीसदी की मजबूती के साथ 23,932.76 पर बंद हुआ।

एसएडंपी 500 सूचकांक 58.38 अंकों यानी 2.19 फीसदी की गिरावट के साथ 2,604.46 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट 161.44 अंकों यानी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 6,915.11 पर बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयातित उत्पादों पर अतिरिक्त 100 अरब डॉलर का शुल्क लगाने की चेतावनी दी है, जिसके कारण व्यापार जगत में चिंता की लहर है और आर्थिक विकास पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं।

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका अगर अपनी एकतरफा संरक्षणवादी नीतियों को जारी रखता है तो चीन ‘किसी भी कीमत’ पर इससे मुकाबला करेगा और ‘व्यापक प्रतिक्रियात्मककदम’ उठाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493