बियॉन्से की बेटी का भी अपना स्टाइलिस्ट !

लॉस एंजेलिस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका बियॉन्से नॉलेस की छह वर्षीय बेटी ब्लू आइवी कार्टर का भी अपना स्टाइलिस्ट व निजी शॉपर है।

लॉस एंजेलिस, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका बियॉन्से नॉलेस की छह वर्षीय बेटी ब्लू आइवी कार्टर का भी अपना स्टाइलिस्ट व निजी शॉपर है।

ब्लू के स्टाइलिस्ट का नाम है मैनुएल मेंडेज।

मेंडेज बियॉन्से के पार्कवुड एंटरटेनमेंट के लिए 2009 से काम कर रहे हैं। 36 वर्षीय गायिका के प्रतिनिधि ने ‘वीमेंस वीयर डेली’ को बताया कि मेंडेज जो गायिका के निजी सहायक भी हैं, वह ब्लू आइवी के स्टाइलिस्ट और निजी शॉपर भी हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, उनके द्वारा ब्लू आइवी के लिए डिजाइन किए गए परिधानों में सफेद रंग का कोवाल्स्का टक्सीडो पैंटसूट भी है, जिसे आइवी ने इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स के दौरान पहना था और बिली ब्लश ड्रेस भी शामिल है, जिसे उन्होंने अपने 48 वर्षीय पिता के जे-जी के ‘फैमिली फ्यूड’ वीडियो में पहना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493