गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की वरिष्ठ महिला मुक्केबाज सरिता देवा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार को 60 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सरिता ने ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए मुकाबले में बारबाडोस की किम्बरले गिट्टनस को 5-0 से मात दी।
सरिता पूरे मैच में आक्रामक अंदाज में दिखीं और शुरू से ही उन्होंने अपनी विपक्षी को हावी होने का मौका नहीं दिया। बारबाडोस की खिलाड़ी ने हालांकि कोशिशें जारी रखीं, लेकिन वो सरिता के अनुभव और बेहतरीन फुटवर्क के सामने टिक नहीं पाईं। सरिता ने अपने हुक का अच्छा इस्तेमाल किया।
dharmpath.com dharmpath