राष्ट्रमंडल खेल (स्क्वॉश) : चिनप्पा हारी, एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की जोशना चिनप्पा यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को स्क्वॉश के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की जोएल किंग से हार गईं।

चिनप्पा की हार के साथ ही स्क्वॉश के पुरुष और महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

जोएल किंग ने 34 मिनट तक चले मुकाबले में चिनप्पा को सीधे सेटों में हराया। चिनप्पा पूरे मैच में किंग के खिलाफ जूझती नजर आईं। उन्होंने पहला सेट 11-5 से गंवाया।

दूसरे और तीसरे गेम में भी चिनप्पा वापसी नहीं कर पाई और 11-6, 11-9 से दोनों गेम हार गई।

इससे पहले, दीपिका को एकल वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें पायदान पर मौजूद एलिसन वाटर्स ने हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493