ट्रंप फिर पत्रकारों के रात्रिभोज से रहेंगे नदारद

वाश्िंागटन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस साल फिर व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के रात्रिभोज से नदारद रहेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद पहले साल उन्होंने इस रात्रिभोज का बहिष्कार किया था जो इस साल भी जारी रहेगा। व्हाइट हाउस ने इस बाबत घोषणा की है।

अमेरिकी मीडिया रपट के मुताबिक, हालांकि व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति अपने प्रेस सचिव सारा हुकेबी सैंडर्स को इस कार्यक्रम में भेजेंगे।

व्हाइट हाउस संवाददाता संघ के अध्यक्ष मार्गरेट टालेव ने एक बयान में कहा, “व्हाइट हाउस ने हमें सूचित किया कि राष्ट्रपति की इस साल रात्रिभोज में शामिल होने की कोई योजना नहीं है लेकिन वह कार्यकारी शाखा के सदस्यों को सक्रियतापूर्वक हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगे क्योंकि हम पहले संशोधन का उत्सव मना रहे हैं।”

टालेव ने 28 अप्रैल को होने वाले रात्रिभोज के बारे में कहा, “परंपरा को निभाते हुए प्रेस सचिव सारा सैंडर्स शीर्ष मेज (टेबल हेड) पर प्रशासन का भी प्रतिनिधित्व करेंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493