मोदी महाराष्ट्र में शनिवार से करेंगे चुनाव प्रचार का आगाज

imagesमुंबई- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का प्रचार अभियान इस सप्ताह मुंबई में आयोजित एक रैली से शुरू करेंगे। वे राज्य भर में 15 रैलियां करेंगे। यह जानकारी गुरुवार को पार्टी सूत्रों ने दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि शनिवार को देश की व्यावसायिक राजधानी में मुंबई के अलावा मोदी मराठवाड़ा के बीड़ और औरंगाबाद में भी सभाएं करेंगे।

उन्होंने कहा, “हमने प्रधानमंत्री की 15 से 16 चुनावी सभाएं कराने की योजना बनाई हैं। यदि जरूरत पड़ी तो सभाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।”

शनिवार शाम सात बजे मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में मोदी सभा को संबोधित करेंगे।

प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेता इस रैली में मौजूद रहेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और महाराष्ट्र नव निर्माण सेना से आगे रहेगी।

मोदी की रैली से दो दिनों पहले इसी जगह से शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा और शिवसेना की 25 वर्ष पुरानी दोस्ती सीटों के बंटवारे के सवाल पर टूट चुकी है।

भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि मुंबई के अलावा मोदी महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों कोल्हापुर, सतारा और सांगली में भी प्रचार करेंगे। ये क्षेत्र कांग्रेस व राकांपा के गढ़ माने जाते हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493