आईपीएल-11 : मुंबई ने चेन्नई को दिया 166 रनों का लक्ष्य

मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा है।

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई को अच्छी शुरुआत से वंचित कर दिया।

मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रनों की पारी खेली। वहीं ईशान किशन ने 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। अंत में क्रूणाल पांड्या ने तूफानी अंदाज में 22 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाए।

चेन्नई की तरफ से शेन वाटसन ने दो विकेट लिए, दीपक चहर और इमरान ताहिर ने एक-एक विकेट लिए।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493