गोल्ड कोस्ट, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला पैदलचाल एथलीट खुशबीर कौर भले ही यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा में भले ही पदक नहीं जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया।

खुशबीर ने इस स्पर्धा को एक घंटे, 39 मिनट और 21 सेकेंड में समाप्त किया।
आस्ट्रेलिया की जेमिमा मोंटाग ने एक घंटे, 32 मिनट और 50 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
न्यूजीलैंड की एलाना बारबर मे एक घंटे, 34 मिनट और 18 सेकेंड का समय लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया।
वेल्स की बेथान डेवीस को कांस्य पदक हासिल हुआ। उन्होंने इस स्पर्धा को एक घंटे, 36 मिनट और आठ सेकेंड में पूरा किया।
dharmpath.com dharmpath