गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला निशानेबाजों मनु भाकर और हीना सिद्धु ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन अच्छा प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
मनु और हीना ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन स्तर पर शीर्ष-2 में स्थान हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई।
मनु ने इस स्पर्धा में 338 अंक हासिल करते हुए क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं हीना ने 379 अंक लेते हुए दूसरे स्थान प्राप्त किया।
माल्टा की एलानोर बेजीना ने 378 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया और सिंगापुर की शुन शी टेओ ने चौथा स्थान हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath