गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला निशानेबाज सानिया शेख ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिलाओं की स्कीट स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बेलमोंट शूटिंग सेंटर में आयोजित इस स्पर्धा में हालांकि, महेश्वरी चौहान आगे नहीं बढ़ पाईं और स्पर्धा से बाहर हो गईं।
सानिया ने क्वालिफिकेशन दौर में कुल 71 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया, वहीं महेश्वरी को आठवां स्थान हासिल हुआ।
सानिया ने पहले चरण में 25 निशाने लगाए, वहीं अन्य दो चरणों में उन्होंने 23-23 निशाने लगाए।
इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन चरण में साइप्रस की पेनागियोटा एंड्रेयू ने 74 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं आस्ट्रेलिया की एसलिन जोन्स को 71 अंकों के साथ दूसरा स्थान मिला।
dharmpath.com dharmpath