वेस्टब्रुक ने ‘फ्री ड्रिंक्स’ के बदले प्रशंसकों संग खिंचवाई सेल्फी

मद्रिद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘इस्टएंडर्स’ की पूर्व अभिनेत्री डैनिला वेस्टब्रुक ने मैलोर्का में छुट्टियों के दौरान ‘फ्री ड्रिंक्स’ के बदले अपने प्रशंसकों को सेल्फी का प्रस्ताव दिया। वेस्टब्रुक के दोस्तों का कहना है कि इस समय वह बेघर हैं और पैसों की तंगी से जूझ रही हैं।

वेबसाइट ‘सन डॉट को डॉट यूके’ से एक सूत्र ने कहा कि डैनिला नियमित तौर पर बार में नजर आती हैं।

उन्होंने कहा, “पिछली बार जब वह यहां थीं, तब उन्होंने खासा तमाशा किया और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। डैनिला ने उनके साथ बातचीत शुरू की और उनसे कहा कि अगर वे उनके लिए ड्रिंक खरीदते हैं तो वह उनके साथ फोटो क्लिक करा सकती हैं।”

सूत्र ने बताया, “लोग ऐसा कर रहे थे और उनके चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान थी। उन्हें हर ओर से ड्रिंक मिल रही थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493