‘श्रीदेवी अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगी तमन्ना

हैदराबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म उद्योग और दक्षिणी सिनेमा दोनों में काम कर चुकीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ‘जी अप्सरा अवॉर्ड्स’ में श्रीदेवी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

हैदराबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म उद्योग और दक्षिणी सिनेमा दोनों में काम कर चुकीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को ‘जी अप्सरा अवॉर्ड्स’ में श्रीदेवी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

एक बयान के मुताबिक, उन्हें सिनेमा में अपने योगदान के लिए रविवार को यहां सम्मानित किया जाएगा।

तमन्ना ने कहा, “श्रीदेवी उनमें से हैं, जिनसे मैंने इस उद्योग में अपने प्रारंभिक वर्षो में प्रेरणा ली। उनके नाम पर रखा पुरस्कार प्राप्त करना सौभाग्य की बात है। मैंने उन्हीं की तरह बहुत कम उम्र में काम शुरू कर दिया था और मैं समझ सकती हूं कि विरासत बनाने में दशकों लग जाते हैं।”

अभिनेत्री ने श्रीदेवी अभिनीत ‘हिम्मतवाला’ के रीमेक में भी प्रमुख भूमिका निभाई थी।

उनकी आने वाली फिल्में ‘कन्ने कलई माने’, ‘ना नूवे’, ‘खामोशी’ और ‘क्वीन वन्स अगेन’ हैं।

श्रीदेवी का फरवरी में दुबई में एक होटल के कमरे में निधन हो गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493