राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : क्वार्टर फाइनल में हारीं लवलिना

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन यहां जारी राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन रविवार को 69 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गईं।

लवलिना को इंग्लैंड की सैंडी रयान ने ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेले गए मुकाबले में 3-2 से मात दी।

मुकाबला लगभाग बराबरी का रहा। पहले राउंड की शुरुआत में लवलिना हावी रहीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पकड़ छोड़ दी। रयान ने रक्षात्मक तरीका अपनाया और लवलिना के पंचों को अपने शरीर से दूर रखा।

दूसरे राउंड में लवलिना बैकफुट पर रहीं और आक्रामक से रक्षात्मक अंदाज में दिखीं। वहीं रयान ने उन्हें बैकफुट पर रखा और अच्छे जैब और हुक का इस्तेमाल किया।

तीसरे राउंड में दोनों आक्रामक दिखीं, लेकिन कुल मिलाकर रयान भारतीय खिलाड़ी पर हावी रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493