गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला साइकिल चालक एलीना रेजी और देबोराह हेराल्ड यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन महिलाओं की केइरिन स्पर्धा में हारकर बाहर हो गईं।
एलीना रेजी पहले दौर की हीट-1 में अंतिम पायदान पर रहीं जबकि देबोराह हीट-2 में चौथे पायादान पर रहीं जिसके कारण उन्हें रैपचेज में मुकाबला करना पड़ा। पहले दौर की हीट में शीर्ष दो पायादान पर रहने वाले खिलाड़ी अगले दौर में जगह बनाते हैं।
पहले दौर की दोनों हीट में कुल पांच खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
रैपचेज की हीट में पहले पायादान पर रहने वाली चालक दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई करती हैं लेकिन एलीना एवं देबोराह ऐसा नहीं कर पाईं। एलीना एवं देबोराह अपनी-अपनी हीट में चौथे पायदान पर रहीं।
dharmpath.com dharmpath