उच्च रक्तचाप के रोगियों को कसरत से ज्यादा चाय पसंद

न्यूयॉर्क, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। उच्च रक्तचाप से पीड़ित अधिकांश लोग अपने रोग पर काबू पाने के लिए व्यायाम करने की तुलना में एक कप चाय और दवाई खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

एक सर्वेक्षण में 79 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि वह एक महीना अतिरिक्त जीवन जीने के लिए दवाई खाने को तैयार हैं, जबकि 78 फीसदी लोगों ने कहा कि रोजाना चाय का एक कप पीने के लिए तैयार हैं।

यहां केवल 63 प्रतिशत ने कहा कि एक अतिरिक्त महीने जीने के लिए व्यायाम करना पसंद करेंगे।

कनेक्टिकट के याले स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक प्राध्यापक व इस अध्ययन की लेखिका एरिका स्पैट्स ने कहा, “हमारे निष्कर्षो से पता चलता है कि लोगों ने स्वाभाविक रूप से हृदय की सेहत में सुधार के लिए अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग तरीके खोज लिए हैं।”

शोधार्थियों ने इस दौरान 1,500 अमेरिकी व्यस्कों से उच्च रक्तचाप से पीड़ित होने की कल्पना करने के लिए कहा था और उसके बाद पूछा था कि आप एक माह, एक साल या पांच साल अतिरिक्त जीवन जीने के लिए चारों में से कौन सा उपचार अपनाएंगे।

इन चार उपचारों में रोजाना एक कप चाय, व्यायाम, दवाएं और मासिक व अर्धमासिक इंजेक्शन के विकल्प शामिल थे।

इस दौरान केवल 68 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वह अतिरिक्त जीवन जीने के लिए मासिक व अर्धमासिक इंजेक्शन के विकल्प को चुनेंगे।

सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोग 45 उम्र के कम थे। इनमें आधी संख्या महिलाओं की थीं, जिनमें से अधिकांश उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493