राष्ट्रमंडल खेल (साइकलिंग) : स्क्रैच के फाइनल में हारीं भारतीय खिलाड़ी

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन रविवार को साइकलिंग में महिलाओं की 10 किलोमीटर स्क्रैच स्पर्धा में भारत की सोनाली मायांगलामबम और मनोरमा देवी को हार का सामना करना पड़ा।

भारत की दोनों खिलाड़ी रेस भी समाप्त नहीं कर पाईं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। इस रेस में कुल 24 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

स्क्रैच स्पर्धा का स्वर्ण पदक आस्ट्रेलिया की एमी क्यूर ने जीता जबकि रजत पदक स्कॉटलैंड की नेह इवांस ने अपने नाम किया। कांस्य पदक इंग्लैंड की एमिली के ने जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493