चीनी विश्वविद्यालयों ने दागी प्रोफेसर से नाता तोड़ा

बीजिंग, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के दो विश्वविद्यालयों ने एक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी प्रोफेसर से नाता तोड़ लिया है। छात्रा ने 1998 में आत्महत्या कर ली थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह मामला इस सप्ताह उस समय सामने आया, जब खुद को पीड़िता का सहपाठी बताने वाले शख्स ने प्रोफेसर को माफी मांगने और मामले की जांच कराने की मांग के साथ आरोपों को ऑनलाइन प्रकाशित कर दिया।

शेन यांग ने 2011 में पेकिंग यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी और तब से नानजिंग यूनिविर्सिटी के स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स में पढ़ाता रहा है।

स्कूल ने शनिवार को घोषित किया कि उसने शेन को अपने पद से इस्तीफा देने की सलाह दी है और यह स्वीकार किया कि उसने तबादले के दौरान उसकी पृष्ठभूमि की जांच नहीं की थी।

इसने कहा, “इस मामले ने स्कूल में अशांति पैदा की और इसके शैक्षणिक प्रतिष्ठा पर असर पड़ा। शेन के लिए यहां काम करना अब उचित नहीं है।”

पेकिंग यूनिविर्सिटी ने शुक्रवार को कहा कि पुलिस ने 1998 में मामले की जांच की थी और इसकी फिर से समीक्षा के लिए शिक्षक नैतिकता एवं अनुशासन समिति के गठन की मांग की गई है।

शंगाई नॉर्मल यूनिवर्सिटी जहां शेन ने प्रोफेसर के रूप में पार्ट-टाइम काम किया करता था, उसने भी शनिवार को अपना अनुबंध उसके साथ खत्म कर लिया और इस बात पर जोर दिया कि शैक्षिक नैतिकता का उल्लंघन करने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493