गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की धावक हीमा दास ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की धावक हीमा दास ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
उन्होंने हीट-5 में 52.11 सेकेंड का समय निकाला और अपनी हीट में तीसरे स्थान पर रहीं।
हर हीट में से शीर्ष-4 एथलीट सेमीफाइनल में जाएंगी। दास की हीट में पहला स्थान नाइजीरिया की यिंका अजेयी को मिला जिन्होंने 51.71 सेकेंड का समय निकाला। दूसरा स्थान बोट्सवाना की क्रिस्टियन बोटलोगेट्सवे को मिला जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ करते हुए 51.73 सेकेंड का समय निकाला।
dharmpath.com dharmpath