गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी निशानेबाज जीतू राय ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में सोमवार को पांचवें दिन भारत को आठवां स्वर्ण पदक दिलाया।
बेलमोंट शूटिग सेंटर में आयोजित पुरुषों की 10 मीयर एयर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा के फाइनल में जीतू ने सोना जीता, वहीं भारत के एक अन्य निशानेबाज ओम मिथारवल ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
जीतू ने फाइनल में कुल 235.1 अंक हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने इस स्पर्धा का नया रिकॉर्ड भी कायम किया। मिथारवल ने 214.3 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
इस स्पर्धा का रजत पदक आस्ट्रेलिया के कैरी बेल ने जीता। उन्होंने कुल 233.5 अंक हासिल किए।
dharmpath.com dharmpath