राष्ट्रमंडल खेल (मुक्केबाजी) : क्वार्टर फाइनल में कौशिक, सोलंकी (लीड-1)

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाजों मनीष कौशिक और गौरव सोलंकी ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन शनिवार को मुक्केबाजी प्रतियोगिता के अपने-अपने भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मनीष ने 60 किलोग्राम वर्ग में और गौरव ने 52 किलोग्राम वर्ग के अंतिम-16 दौर के मुकाबलों में जीत हासिल की।

मनीष ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के माइकल एलेक्जेंडर को अंतिम-16 दौर में 4-0 से मात दी।

मनीष को पांच में से चार जजों ने अंक दिए, वहीं एक जज ने ड्रॉ का स्कोर लगाया और इस प्रकार से उन्होंने 4-0 से जीत दर्ज की।

क्वार्टर फाइनल में अब मनीष का सामना इंग्लैंड के कालम फ्रेंच से होगा। फ्रेंच ने अंतिम-16 दौर में पाकिस्तान के अली अहमद को मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल किया है।

गौरव ने 52 किलोग्राम वर्ग के अंतिम-16 दौर में घाना के अकिमोस अनांग एम्पियाह को एकतरफा रहे मैच में 5-0 से मात दी।

गौरव का सामना अब क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी के मुक्केबाज चार्ल्स केइमा से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493