‘द वॉचमेन’ अपने समय से कहीं ज्यादा आगे थी : जेफरी डीन मॉर्गन

लॉस एंजेलिस, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जेफरी डीन मॉर्गन का कहना है कि फिल्म ‘द वॉचमेन’ अपने समय से कहीं ज्यादा आगे थी और उन्हें इसका हिस्सा बनकर अच्छा लगा।

लॉस एंजेलिस, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता जेफरी डीन मॉर्गन का कहना है कि फिल्म ‘द वॉचमेन’ अपने समय से कहीं ज्यादा आगे थी और उन्हें इसका हिस्सा बनकर अच्छा लगा।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, 51 वर्षीय अभिनेता ने ‘द वॉचमेन’ (2009) में एडवर्ड ब्लेक उर्फ द कॉमेडियन का किरदार निभाया था। मॉर्गन ने कहा कि उन्हें इस फिल्म पर बहुत गर्व है।

मॉर्गन ने कहा, “मुझे इस फिल्म पर बहुत गर्व है। लोग अभी भी इस फिल्म को देखते हैं और मुझे लगता है कि इसके प्रशंसक हमेशा रहेंगे। मेरा मानना है कि यह अपने समय से कहीं आगे थी। मुझे नहीं पता कि मुझे और क्या कहना चाहिए, सिवाय इसके कि मुझे इस पर बहुत गर्व है।”

फिल्म की पृष्ठभूमि 1985 के दौर की है, जब शीतयुद्ध चरम पर था।

फिल्म में मॉर्गन के अलावा मैलिन एकरमैन, बिली क्रूडप, मैथ्यू गुडे, कार्ला गुजिनो, जैकी अर्ल हेली और पैट्रिक विल्सन जैसे कलाकार भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493