सीमा विवाद पर हल्ले के बजाए शांति के लिए मिलकर काम करें : चीन

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने सोमवार को ‘भारत से सीमा विवाद पर हल्ले (हाइप) के बजाए’ सीमावर्ती इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बीजिंग के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया है।

बीजिंग, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने सोमवार को ‘भारत से सीमा विवाद पर हल्ले (हाइप) के बजाए’ सीमावर्ती इलाके में शांति बनाए रखने के लिए बीजिंग के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यह टिप्पणी चीनी सैनिकों द्वारा कथित तौर पर अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जवानों की गश्त को लेकर आपत्ति जताने के बाद की है।

गेंग ने कहा, “मुझे चीन-भारत पर (मौजूदा) स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं है। चीन की स्थिति चीन-भारत सीमा पर एक समान व स्पष्ट रही है। चीन सरकार ने तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को कभी मान्यता नहीं दी है।”

उन्होंने कहा, “चीन व भारत सीमा मुद्दों को हल करने के लिए परामर्श व बातचीत में लगे हुए हैं और निष्पक्ष व दोनों पक्षों द्वारा स्वीकार्य समाधान की तलाश कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “इस मुद्दे के लंबित रहने के दौरान, हम उम्मीद करते हैं कि दोनों पक्ष समझौतों का पालन करेंगे। मुद्दे को प्रचारित (हाइप) करने के बजाय भारत को चीन के साथ इलाके में शांति व स्थिरता पर काम करना चाहिए।”

एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सेना ने बीते महीने भारतीय जवानों पर चीनी क्षेत्र में दाखिल होने का आरोप लगाया था। भारतीय पक्ष ने इन आरोपों को खारिज किया है।

चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है और इसे दक्षिण तिब्बत कहता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493