मेड्रिड, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल सोमवार को ताजा टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की रैंकिंग में पहले पायदान पर बरकरार हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पिछले सप्ताह नडाल ने 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर पहले स्थान पर कब्जा किया। फेडरर पिछले मियामी ओपन में अपना मैच हार गए थे।
हार के बाद रोजर फेडरर ने फ्रेंच ओपन में भाग न लेने की घोषणा की।
दूसरी तरफ, चोट के कारण तीन महीने बाद वापसी कर रहे नडाल ने पिछले सप्ताह दो मैच जीते और डेविस कप में स्पेन को जर्मनी के खिलाफ क्र्वाटरफाइनल में जीत दिलाई।
क्रोएशिया के मारिल सिलिक तीसरे और जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव चौथे पायदान पर बरकरार हैं।
मियामी ओपन का खिताब जीतने वाले अमेरिका के जॉन इश्नेर नौवें स्थान पर मौजूद हैं।
dharmpath.com dharmpath