लॉस एंजलिस, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्देशक ब्रैड पेयटन का कहना है कि उन्हें विशेष रूप से सबसे बड़े फिल्म स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ भावनात्मक एक्शन कहानियों पर काम करना पसंद है।
पेयटन को ‘जर्नी-2: द मीसटीरयस आईलैंड’ और ‘सैन एंड्रीयाज’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। दोनों ही फिल्मों में जॉनसन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनकी नई फिल्म ‘रैंपेज’ में भी जॉनसन ही काम कर रहे हैं।
पेयटन ने एक बयान में कहा, “मुझे कौतुक, विशाल और भावनात्मक एक्शन कहानियां बहुत पसंद हैं। साथ ही विश्व में सबसे बड़े फिल्म स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ काम करना मेरी पहली पसंद है।”
समान शीर्षक वाले 1980 दशक के वीडियो खेल पर अधारित है। फिल्म में एक गोरिल्ला, एक मगरमच्छ और एक भेड़िया शहर में आतंक मचाते हैं। जॉनसन जो फिल्म में डेविस ओकोयो का किरदार निभा रहे हैं, वही उन्हें रोक सकते हैं।
वार्नर बद्र्स की यह फिल्म भारत में 13 अप्रैल को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू में पर्दे पर होगी।
dharmpath.com dharmpath