पैनकार्ड क्लब की 24 संपत्तियों की नीलामी 9 मई को : सेबी

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा कि पैनकार्ड क्लब और उसके पूर्व चेयरमैन व प्रबंध निदेशक सुधीर मोरवेकर की 24 संपत्तियां नौ मई को नीलाम की जाएंगी। इन संपत्तियों की नीलामी से निवेशकों के 7,000 करोड़ रुपये से अधिक धन की वसूली की जाएगी।

सेबी की ओर से सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार, विनियामक ने 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के आरक्षित मूल्य पर भारतीय स्टेट बैंक कैपिटल मार्केट को नीलामी में शामिल किया है।

विनियामक की ओर से फरवरी 2016 में जारी एक सर्कुलर के मुताबिक, पैनकार्ड क्लब को 2016 में सेबी के निर्देशों का अनुपालन करने और निवेशकों से अवैध संग्राहक निवेश स्कीम (सीआईएस) के तहत ली गई 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम लौटाने में विफल पाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493