राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी): फाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं हीना सिद्धू, अनू सिंह

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की अनु सिंह और हीना सिद्धू ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं।

दोनो भारतीय खिलड़ियों ने क्वालीफिकेशन प्रीसिशन में क्रमश: पहला और सातवां स्थान हासिल किया है।

अनु ने कुल 293 का स्कोर किया। तो वहीं हीना ने 286 का स्कोर किया है। अनु ने तीन राउंड में क्रमश: 96,99 और 98 का स्कोर किया। वहीं हीना ने 95, 93, 98 का स्कोर किया।

इसके बाद क्वालीफिकेशन रेपिड राउंड खेला जाना है।

क्वालीफिकेशन में शीर्ष-8 निशनेबाज फाइनल में प्रवेश करेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493