गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के आयाशामी धरूण यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।
गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के आयाशामी धरूण यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के छठे दिन मंगलवार को पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से चूक गए।
उन्होंने स्पर्धा की हीट-1 में सात धावकों में पांचवां स्थान हासिल किया।
धरूण ने 49.71 सेकेंड का समय निकाला। हीट-1 से ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड के कायरोन मैक्मास्टर 48.78 सेकेंड का समय निकाल कर पहले स्थान पर रहे जबकि जमैका के आंद्रे क्लार्क 49.10 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आंद्रे ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।
इस स्पर्धा की तीन हीटों में से हर हीट के शीर्ष-2 खिलाड़ी फाइनल में प्रवेश करेंगे जबकि इनको हटा जिन खिलाड़ियों ने रेस सबसे जल्दी पूरी की होगी वो दो खिलाड़ी भी फाइनल में प्रवेश करेंगे। इसी तरह कुल आठ खिलाड़ी फाइनल रेस में दौड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath