राष्ट्रमंडल खेल (निशानेबाजी) : 50 मीटर राइफल प्रोन फाइनल में गगन, चैन को निराशा

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी निशानेबाज गगन नारंग और चैन सिंह को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा के फाइनल में निराशा हाथ लगी है।

गगन को इस स्पर्धा के फाइनल में सातवां और चैन को चौथा स्थान हासिल हुआ।

भारतीय अनुभवी निशानेबाज गगन ने फाइनल में कुल 142.3 अंक हासिल किए, वहीं चैन को 204.8 अंक हासिल हुए।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक वेल्स के डेविड फेल्प्स को हासिल हुआ। उन्होंने 248.8 अंक लिए और साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

स्कॉटलैंड के नील स्टिरटोन को 247.7 अंकों के साथ रजत पदक हासिल हुआ और इंग्लैंड के केनेथ पार ने 226.6 अंकों के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493