गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की महिला पैरा-टेबल टेनिस खिलाड़ी वैष्णवी सुतर को यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन महिलाओं की एकल स्पर्धा के ग्रुप-2 में खेले गए दूसरे गेम में हार का सामना करना पड़ा।
ओक्सनफोर्ड स्टूडियोज में खेली गई इस स्पर्धा के ग्रुप-2 के मैच में वैष्णवी को कनाडा की स्टेफनी चान ने 3-0 से मात दी।
चान ने वैष्णवी को एकतरफा मुकाबले में तीनों गेमों में 11-1, 11-2, 11-3 से मात देकर जीत हासिल की। हालांकि, इस हार से वैष्णवी बाहर नहीं हुई हैं।
वैष्णवी का सामना अब इसी ग्रुप में बुधवार को नाईजीरिया की फैत ओबाजुआये से होगा। इसके बाद, उनका सामना आस्ट्रेलिया की ऐंड्रीया मेक्डोनेल से 12 अप्रैल को होगा।
dharmpath.com dharmpath