गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमित ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 46-49 किलोवर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
अमित ने सेमीफाइनल में प्रवेश हासिल करने के साथ ही भारत के लिए कांस्य पदक पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी कोशिश भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की है।
अमित ने क्वार्टर फाइनल-4 में स्कॉटलैंड के अकील अहमद को 4-1 से मात दी। इस मैच में अमित को अहमद ने अच्छी टक्कर दी।
सेमीफाइनल में अब शुक्रवार को अमित का सामना युगांडा के जुमा मीरो से होगा। मीरो ने क्वार्टर फाइनल-3 में केन्या के शाफी हसन को मात देकर अंतिम-4 में स्थान हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath