राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : मिश्रित युगल अंतिम-32 दौैर में सात्विक-अश्विनी

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की मिश्रित युगल जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में मंगलवार को छठे दिन विजयी आगाज करते हुए मिश्रित युगल स्पर्धा के अंतिम-32 दौर में प्रवेश कर लिया है।

सात्विक-अश्विनी की भारतीय जोड़ी ने यहां अंतिम-64 दौर में गर्नसी के स्टुअर्ट हार्डी और क्लोए ले टिसिएर की जोड़ी को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-57 सात्विक-अश्विनी ने स्टुअर्ट और क्लोए की जोड़ी को एकतरफा मुकाबले में केवल 20 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-9, 21-5 से मात देकर अंतिम-32 दौर में प्रवेश किया।

पहले गेम में सात्विक और अश्विनी की जोड़ी ने आसानी से 10 मिनट के भीतर 21-9 से जीत हासिल की।

इसके बाद, दूसरा गेम जीतने में भी अश्विनी और सात्विक की जोड़ी को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। लगातार अंक हासिल करते हुए भारतीय जोड़ी ने स्टुअर्ट और क्लोए के खिलाफ 10-1 से अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी।

इसके बाद, स्टुअर्ट और क्लोए मैच में वापसी नहीं कर पाए। उन्होंने अंक बटोरने की काफी कोशिश की, लेकिन अश्विनी और सात्विक के सामने उनकी सारी कोशिशें धरी की धरीं रह गई।

अश्विनी और सात्विक ने अपनी अच्छी साझेदारी और दमदार शॉट्स के दम पर स्टुअर्ट और क्लोए के खिलाफ दूसरा गेम 21-5 से जीतने के साथ ही अंतिम-32 दौर में प्रवेश हासिल किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493