लॉस एंजेलिस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री एम्बर हर्ड ने पूर्व पति जॉनी डेप से तलाक समझौते में मिली 70 लाख डॉलर की राशि का कुछ हिस्सा दान में दिया है।
चिल्ड्रन हॉस्पिटल्स लॉस एंजेलिस (सीएचएलए) ने पुष्टि कर कहा कि हर्ड ने तलाक के निपटारे में मिली राशि का कुछ हिस्सा दान किया है। उन्होंने 2016 में अपने पति से अलगाव के बाद ऐसा करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
एम्बर (31) ने वादा किया था वह उस राशि को दो अलग-अलग धर्मार्थ संस्थाओं अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन और सीएचएलए के बीच बांटेंगी।
सीएचएलए ने 2017 की अपनी रिपोर्ट में एम्बर्ड हर्ड को ‘ऑनर रोल ऑफ डोनर्स’ में सूचीबद्ध किया है जिससे पता चलता है कि उन्होंने 10 लाख से 50 लाख डॉलर के बीच अज्ञात राशि का दान किया है।
dharmpath.com dharmpath