वर्जीनिया में हिजाब पहने लड़की को आतंकवादी कहकर हमला

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के वर्जीनिया में हिजाब पहने एक 13 वर्षीय लड़की पर हमला किया गया है। पुलिस इस घटना को घृणा अपराध मानकर जांच कर रही है।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की मंगलावर की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना है कि लड़की को उसके धार्मिक परिधान के कारण निशाना बनाया गया।

घटना छह अप्रैल की है जब यह लड़की वुडब्रिज इलाके में घूम रही थी। तभी उसका सामना एक अंजान आदमी से हुआ जिसने उसे अपशब्द कहे और उसकी बाहों को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने बताया कि शख्स ने उसके हाथों को पीछे की तरफ मोड़ दिया और उसकी बाहों में एक छोटा चाकू लगाकर उसे आतंकवादी कहने लगा।

लड़की ने जब चीखने का प्रयास किया तो शख्स ने लड़की का हिजाब हटाकर उसके मुंह पर हाथ रख लिया। एक मोटर चालक यह देखकर उसकी तरफ बढ़ा जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि लड़की को मामूली चोट आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493