रोबर्ट पिटकेयर्न बने राष्ट्रमंडल खेलों के सबसे उम्रदराज एथलीट

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया), 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा के 79 साल के निशानेबाज रोबर्ट पिटकरेन राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

पिटकेयर्न 79 साल और नौ महीने के हैं और अपने साथी निकोले रोसिगनोल के साथ यहां गोल्ड कोस्ट में हिस्सा लेने आए हैं।

पिटकेयर्न ने कहा,”उम्र के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने से मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं अपने स्वास्थ्य को लेकर बेहद खुश हूं जिसकी बदौलत गोल्ड कोस्ट में भाग लेना मेरे लिए संभव हो पाया।”

पिटकेयर्न इससे पहले एक पायलट थे और 1974 में उन्होंने एक 737 विमान उड़ाया था, जिसमें 120 यात्री सवार थे। उन्होंने 1960 में निशानेबाजी शुरु की। 2002 में मैनचेस्टर में एक स्थान से चूकने के बाद उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स के लिए ज्यादा अभ्यास करना शुरू किया।

पिटकेयर्न ने कहा,” यह शानदार है। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में पिछले साल मैंने काफी सफलताएं हासिल की है। लेकिन गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करने को लेकर मैं चिंतित था।”

पिटकेयर्न 579-49 स्कोर के साथ टीम स्पर्धा में आठवें स्थान पर रहे और अब वह बुधवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में उतरेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493